ट्रम्प ( Donald Trump ) की भारत यात्रा पर होगी दुनिया की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साबरमती आश्रम के विजिटर्स बुक में एक संदेश लिखा, मेरे महान दोस्त मोदी ... थैंक यू, वंडरफुल विजिट!
अमेरिकी राष्ट्रपति ( Donald Trump ) डोनाल्ड ट्रंप आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं, और इस दौरे पर साडी दुनिया की निगाहे तिकी हुई हैं | अमेरिकी राष्ट्रपति ( Donald Trump ) ट्रम्प के साथ बेटी इवांका भी ‘नमस्ते ट्रम्प ’कार्यक्रम के लिए मोटेरा स्टेडियम पहुंची। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अमेरिकी USA राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पीएम मोदी ने गले मिलकर किया स्वागत। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी का डोनाल्ड ट्रंप के साथ रोड शो भी किया ।
मोदी ट्रम्प लिखेंगे रिश्तों की नई इबारत
ट्रम्प के आगमन से डेढ़ घंटे पहले हीं अहमदाबाद पहुँच गए थे पीएम मोदी | यहाँ पर प्रोटोकॉल तोड़ मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को गले लगाया | राष्ट्रपति ट्रम्प भारत यात्रा के पहले चरण में अहमदाबाद पहुंचे जहां साबरमती आश्रम में जाने के बाद उन्होंने मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम को सम्बोधित किया | सम्बोधन की शुरुआत नमस्ते-नमस्ते कर के किये, फिर उन्होंने खा की अमेरिका हमेशा भारत के प्रति एक वफादार दोस्त की तरह रहेगा |
इसे भी पढ़ें :-आखिर क्यों चर्चा में है डोनाल्ड ट्रंप की बेटी
देश और दुनिया की निगाहें इस यात्रा पर
देश और दुनिया की निगाहें ट्रंप और मोदी के बीच मंगलवार को होने वाली द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी है। ट्रंप पहले ही भारत के साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि द्विपक्षीय वार्ता में कुछ बड़ा होगा। दूसरी ओर सरकारी सूत्रों का भी कहना है कि द्विपक्षीय वार्ता दुनिया को बड़ा संदेश देगी। वैसे भी बीते वित्त वर्ष 2018-2019 में भारत-अमेरिका का कारोबार चीन-अमेरिका व्यापार की तुलना में करीब एक अरब ज्यादा रहा है।
आतंकवाद, कश्मीर और धार्मिक स्वतंत्रता
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान आतंकवाद, कश्मीर और भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर राष्ट्रपति ( Donald Trump ) ट्रंप के रुख पर दुनिया की निगाहें हैं। दौरे से पूर्व व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर बात कर सकते हैं। आतंकवाद पर पाकिस्तान को कई बार खरी खरी सुनाने के बावजूद ट्रंप कश्मीर के मुद्दे पर भारत पाकिस्तान के बीच कई बार मध्यस्थता की पेशकश भी कर चुके हैं। हालांकि भारतीय पक्ष सीमा पार आतंकवाद पर पाकिस्तान को ट्रंप की ओर से नसीहत दिए जाने के लेकर आश्वस्त है।
भारत में दोस्तों से मिलने को बेताब हैं Donald Trump
भारत यात्रा से एक दिन पूर्व ट्रंप ने ट्वीट में कहा, ‘भारत में अपने बहुत सारे दोस्तों से मिलने के लिए बेताब हूं।’ इसके साथ उन्होंने एक फैन द्वारा हिंदी फिल्म बाहुबली पर बनाया वीडियो रीट्वीट किया। इसमें ट्रंप के चेहरे को बाहुबली के चेहरे पर सुपरइंपोज तकनीक से लगाया गया जिससे वह बाहुबली की तरह घुड़सवारी करते, युद्ध लड़ते और लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं।
‘हाउडी मोदी’ से ज्यादा उत्साह
ट्रंप की यात्रा से भारतीय-अमेरिकियों ने भी कई अपेक्षाएं जताई हैं। कई इस आयोजन के गवाह बनने भारत पहुंच रहे हैं। 22 सितंबर के बाद केवल पांच महीने में विश्व के दो प्रमुख नेताओं द्वारा दूसरी बार एक मंच साझा करने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। न्यूजर्सी से अहमदाबाद पहुंचे राहुल वालिया ने बताया कि वे नमस्ते ट्रंप को अनुभव करने आए हैं।
- झारखण्ड के युवा की शानदार फार्मिंग ! करते हैं बकरी के साथ मुर्गीएवं फैंसी बर्ड का पालन युवा बकरी पालक( Young Goat Farmer ) गौड़ पॉल जी से काफी कुछ सिख सकते हैं, इन्होने युवाओं के बीच एक मिसाल कायम किया है जो सोंचते हैं की गांव में कुछ नहीं किया जा सकता है - January 28, 2021
- पशुपालकों के लिए वरदान है सुपर नेपियर घास सुपर नेपियर घास को एक बार लगाने पर आप कम से कम पांच वर्ष और अधिक से अधिक आठ वर्षों तक इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं - December 5, 2020
- ‘आदर्श गोट फार्म’ बिहार का छोटा CIRG - November 10, 2020